अमर सिंह चमकीला फेमस पंजाबी सिंगर थे, जिन्होंने 20 साल की उम्र में ही अपने गानों से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। उनके गानों पर कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई, लेकिन दलित और गरीब तबकों के बीच वो काफी फेमस थे। उन्हें दलितों का सिंगर भी कहा जाता था। 27 साल की उम्र में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।