
Star Screen Awards 2018 complete winners list
बॉलीवुड में इनदिनों मानों जश्न का माहोल बना हुआ है। एक तरफ जहां स्टार्स की शादी और रिसेप्शन की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। वहीं अब रविवार देर रात मुंबई में 25 वें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 की धूम रही। इस दौरान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के कई खूबसूरत चेहरे अपना जलवा बिखेरते नजर आए। इस दौरान सलमान खान, अलिया भट्ट, रेखा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आईं।
View this post on InstagramThank you ❤️ #StarScreenAwards2018 @starplus @star.aniljha 📸 @rishabhkphotography @robertabinader 👗
A post shared by mon (@imouniroy) on
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 में रणवीर सिंह को 'पद्मावत' और राजकुमार राव को 'स्त्री' मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं फिल्म 'राजी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अलिया भट्ट ने अपने नाम किया। बता दें कि शादी के बाद ये पहला मौका था जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण किसी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए। इस दौरान इन दोनों ने अपने लुक और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया।
वहीं इस साल की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'स्त्री' को मिला। कैटरीना कैफ को बेस्ट रियल स्टार आॅन सोशल मीडिया का अवॉर्ड मिला। वहीं लाइफ टाइम अचीवमेंट का खिताब शबाना आजमी को मिला। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब पंकज त्रिपाठी को उनकी फिल्म 'स्त्री' के लिए दिया गया।
यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट:
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- रणवीर सिंह (पद्मावत) और राजकुमार राव (स्त्री)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- आलिया भट्ट (रजी)
सोशल मीडिया पर सर्वश्रेष्ठ रियल स्टार- कैटरीना कैफ
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता महिला (क्रिटिक्स) - नीना गुप्ता (बधाई हो)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष (क्रिटिक्स) - गजराज राव (बधाई हो)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- स्त्री
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- शबाना आजमी
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता (पुरुष) - ईशान खट्टर (धड़क और बियॉन्ड द क्लाउड्स)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता (महिला) - राधिका मदान (पटाखा)
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- पंकज त्रिपाठी (स्त्री)
सर्वश्रेष्ठ महिला गायक- हर्षदीप कौर (दिलबरो- राजी)
सर्वश्रेष्ठ गीत- गुलजार (ए वतन- राजी)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक- अरिजीत सिंह (ए वाटान- राजी)
सर्वश्रेष्ठ संगीत- अमित त्रिवेदी (मनमर्जियां)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म लेखन- अरजीत विश्वास और श्रीराम राघवन (अंधाधुंध)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोगा्र - अहमद खान (बागी 2)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) - आयुष्मान खुराना
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक -श्रीराम राघवन
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) - मुल्क
सर्वश्रेष्ठ डेब्यूटेंट निदेशक- अमर कौशिक (स्त्री)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर- पद्मावत
सर्वश्रेष्ठ संवाद- स्त्री
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- तुंबाड़
सर्वश्रेष्ठ उत्पादन डिजाइन- अमित और सुब्रतो (राजी)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम- पद्मावत
बेस्ट साउंड डिजाइन- मधु (अंधाधुंध)
Published on:
17 Dec 2018 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
