सलमान खान की प्रोपर्टी करीब 1500 करोड़ रुपए बताई जाती है, वहीं शाहरुख खान की प्रोपर्टी करीब 4000 करोड़ रुपए की है। शाहरुख को बॉलीवुड का सबसे अमीर एक्टर माना जाता है। शाहरुख खान न सिर्फ अपने दोनों खान प्रतिद्वंद्वी सलमान-आमिर से ज्यादा अमीर हैं, बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा अमीर हैं। लेकिन यहां हम बात सिर्फ सलमान और शाहरुख की स्टार वैल्यू की कर रहे हैं,क्योंकि ये दोनों हमउम्र हैं...एक ही साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। सबसे ज्यादा सौ करोड़ क्लब में सलमान की फिल्में शामिल हैं...सलमान, शाहरुख से दो साल सीनियर हैं।