मुंबई। आखिरकार बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान ने शादी करने का फैसला कर ही लिया। सूत्रों की मानें, तो इस साल के आखिर तक शादी कर लेंगे। अब, सवाल यह उठता है कि अचानक सलमान शादी के लिए राजी कैसे हो गए? कौन है वह शख्स, जिसका हुक्म वो नहीं टाल सके? इसके पीछे कोई और नहीं, बल्कि उनकी मां सलमा हैं। बता दें कि पिछले काफी समय से सलमान के माता-पिता उन पर शादी का दबाव बना रखा था। शादी के लिए राजी होकर सलमान ने एक आज्ञाकारी बेटा होने का परिचय दिया है।