जंजीर, रोटी कपड़ा और मकान, हेरा-फेरी, त्रिशूल, डॉन, द ग्रेट गैम्बलर, काला पत्थर, शक्ति, आखिरी रास्ता, दो और दो पांच, दोस्ताना, शान, अग्निपथ, शहंशाह वे प्रमुख फिल्में रहीं जिनमें अमिताभ ने विजय का किरदार निभाया। माना जाता है कि उन दिनों ये चलन था कि जिस एक्टर की एक फिल्म किसी एक किरदार के नाम से हिट हो जाती थी। उसके बाद उस नाम को कई फिल्मों में दोहराया जाता था। इसी वजह से अमिताभ 22 फिल्मों में लगातार एक ही नाम से किरदार निभाते चले गए।