21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म सूबेदार जोगेन्द्र सिंह का फर्स्ट पोस्टर आउट, 6 अप्रैल को होगी रिलीज

यह फिल्म मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंदर सिंह की बायोपिक है।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Mar 05, 2018

 Subedar Joginder Singh biopic

Subedar Joginder Singh biopic

हाल में गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया है। यह फिल्म मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंदर सिंह की बायोपिक है। सिमरजित सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म 6 अप्रेल को रिलीज होगी।

सूबेदार जोगिंदर सिंह के किरदार में गिप्पी
पंजाबी फिल्मों के जाने-माने सिंगर और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने जितना अपनी आवाज का जादू चलाया है उतना ही फैंस उनकी अदाकारी को भी पसंद कर रहे हैं। उन्हें पिछले दिनों कई फिल्मों में बखूबी अपने किरदारों को पर्दे पर उतारते हुए देखा जा चुका है। इस बार वह एक बायोपिक में नजर आने वाले हैं। दरअसल अब मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंदर सिंह की शौर्य गाथा बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल को जोगिंदर सिंह की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

गिप्पी के साथ अदिति भी
सागा म्यूजिक एवं सेवेन कलर्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के अलावा अदिति शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। सूबेदार जोगिंदर सिंह शहीद होने से पूर्व 1962 में चीन के साथ हुई लड़ाई बहादुरी से लड़े।

चुनौतीपूर्ण रही फिल्म की शूटिंग:
निर्देशक समरजीत सिंह का कहना है कि सूबेदार जोगिन्दर सिंह के जीवन की तरह ही इस फिल्म की शूटिंग भी काफी चुनौतीपूर्ण रही है। इसकी शूटिंग सूरतगढ़ की तपा देने वाली गर्मी से लेकर द्रास सेक्टर की कंपा देने वाली ठण्ड तक में हुई हैं। फिल्म के टीज़र के बाद जारी किया गया मेकिंग वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

कौन थे सूबेदार जोगिंदर सिंह:
जोगिंदर सिंह का जन्म 26 सितंबर 1921 को पंजाब के फरीदकोट में हुआ था। 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले सूबेदार जोगिंदर सिंह को भुलाया नहीं जा सकता है। वह 15 सितंबर 1941 को सिख रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। 23 अक्टूबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान बहादुरी से दुश्मन से लड़ते हुए वह शहीद हो गए थे।