1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को नहीं मिल रही है कोरोना वैक्सीन

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति 'कभी हां कभी ना' फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकी हैं। सुचित्रा को बिना वैक्सीन लगवाए ही घर वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Apr 19, 2021

suchitra_krishnamoorthi.jpg

Suchitra Krishnamoorthi

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है। ऐसे में वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। हर कोई इसी कोशिश में है कि उसे वैक्सीन लग जाए। लेकिन बढ़ते मामलों के कारण देश में दवाइयों, ऑक्सीजन और वैक्सीन की कमी हो रही है। एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी वैक्सीन की कमी को लेकर ट्वीट किया है।

बिना वैक्सीन लौटना पड़ा
दरअसल, सुचित्रा कृष्णमूर्ति कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचीं। लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। ऐसे में उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'मैं लाइफलाइन अस्पताल से वापस आ चुकी हूं जहां मैंने वेबसाइट के जरिए कोविड-19 वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट ली थी। उनके यहां वैक्सीन खत्म हो चुकी है। वह कह रहे हैं कि वैक्सीन आ ही नहीं रह गई। एक सप्ताह में पता करो।'

वैक्सीन की कमी को बताया सच
इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने एक और ट्वीट में बताया कि वैक्सीन की कमी अफवाह नहीं बल्कि सच है। वह लिखती हैं, 'उन लोगों के लिए जो कहते हैं कि वैक्सीन की कमी एक अफवाह है, यह ऐसा नहीं है। मैंने आज खुद इसका अनुभव किया है।' दरअसल, काफी लोगों का कहना है कि अस्पतालों में दवाइयों और वैक्सीन की कमी महज अफवाह है। ऐसे में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लोगों को अपना अनुभव साझा किया है।

शेखर कपूर से की शादी
बता दें कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति किंग शाहरुख खान की हीरोइन रह चुकी हैं। दोनों फिल्म 'कभी हां कभी ना' में नजर आए थे। लेकिन कुछ ही फिल्में करने के बाद सुचित्रा ने फिल्मी करियर छोड़कर साल 1997 में शेखर कपूर से शादी कर ली। उस वक्त शेखर अपनी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के कारण काफी पॉपुलर हो चुके थे। सुचित्रा उनसे 30 साल छोटी हैं। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा वक्त नहीं चली। दस साल बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी कावेरी है।