11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिस्का के काम को लेकर डायरेक्टर सुधीर मिश्रा कही चौंकाने वाली बात, कहा- उनके साथ दोबारा काम…

'Hostages' में Tisca Chopra ने एक डॉक्टर का किरदार निभाया है, इसमें उनके परिवार का किडनैप कर लिया जाता है।    

2 min read
Google source verification
Tisca Chopra

Tisca Chopra

इनदिनों एक्ट्रेस Tisca Chopra web series 'Hostages' को लेकर कॉफी चर्चा में हैं। हॉस्टार पर आने वाले 'होस्टेजेस' वेब सीरीज दर्शकों को बहुत पसंद आ रही हैं। दर्शकों को टिस्का की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। वहीं इस सीरीज के डायरेक्टर सुधीर मिश्रा भी इसे लेकर बहुत खुश हैं। हाल ही में उन्होंने टिस्का को लेकर कई सारी बातें कीं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर Sudhir Mishra ने कहा, 'इस वेब सीरीज को बनाने में बहुत ज्यादा मजा आया। सबसे ज्यादा मुझे टिस्का चोपड़ा के साथ काम करना मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं टिस्का के साथ दोबारा काम करना चाहता हूं।'

वहीं टिस्का के किरदार को लेकर सुधीर ने कहा, 'यह (टिस्का के साथ काम करना) एक शानदार अनुभव था। पहली बात, यह एक जिद्दी, मजबूत और बोल्ड महिला का किरदार है। जब आप बोल्ड शब्द सुनते हैं तो आपको हमेशा एक सेक्सुएलिटी का ख्याल आता है, लेकिन यहां बोल्ड का अर्थ ऐसी महिला से है जो स्वतंत्र है, एक पेशेवर है और अपने काम में माहिर है, वह एक मां और एक पत्नी भी है।'

वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो 'होस्टेजेस' में टिस्का चोपड़ा ने एक डॉक्टर का किरदार निभाया है, इसमें उनके परिवार का किडनैप कर लिया जाता है। इसकी कहानी बेहद ही दिलचस्प है।