
Sui dhaaga
डायरेक्टर सम्राट काटारिया की मोस्टअवेटेड फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। कहा जा रहा था कि इस मूवी का ट्रेलर आज दोपहर 1 बजे रिलीज किया जाएगा लेकिन समय से पहले ही रिलीज हो चुका हैं। इससे पहले मूवी के कई पोस्टर्स सोशल मीडिया पर किए गए हैं। जिसे फैंस का अच्छा रिस्पांस भी मिला। मूवी के इस ट्रेलर को देख आपको मजा आ जाएगा। इसमें वरुण और अनुष्का जबरदस्त एक्टिंग करते दिख रहे हैं।
अनएमप्लॉयड टू सेल्फ एमप्लॉयड
अगर मूवी के इस ट्रेलर की बात की जाए तो इसमें अनएमप्लॉयड टू सेल्फ एमप्लॉयड यानी की बेरोजगारी से अच्छा अपना काम है, के बारे में दिखाया गया है। इसमें वरुण धवन और अनष्का शर्मा लीड रोल अदा कर रहे हैं। ट्रेलर में वरुण एक दुकान में नौकरी करते दिख रहे हैं और उनके मालिक उनके साथ बहसलूकी पेश करते दिख रहे हैं। जिससे अनुष्का को ये बात हजम नहीं होती है और रोने लगती हैं। इसके बाद वरुण को किसी बात पर कंपनी से निकाल दिया जाता है फिर दोनों एक नई कंपनी की शुरुआत करते हैं। बता दें कि अनुष्का मूवी में वरुण की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि फिल्म ‘सुई-धागा’ 28 सितंबर 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम के तहत बनाया गया है। वहीं अगर बात करें वरुण की आगामी फिल्म की तो वह आलिया भट्ट के साथ मूवी कलंक की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसे अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं।
Published on:
13 Aug 2018 03:44 pm
