
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं।
Suniel Shetty meets Shahid Afridi: एक्टर सुनील शेट्टी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों के लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये वीडियो शाहिद अफरीदी और सुनील शेट्टी की मुलाकात का है। जिसका वीडियो अफरीदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। वीडियो में अफरीदी की बेटी को भी सुनील शेट्टी को सलाम करते हुए देखा जा सकता है।
शाहिद और सुनील का ये वीडियो 15सेकेंड का है। इसमें दोनों एक-दूसरे से हालचाल लेते हैं। फिर अफरीदी अपनी दोनों बेटियों को बुलाकर सुनील से मिलाते हैं। अफरीदी की बेटी आकर सुनील शेट्टी को सलाम करती है तो एक्टर प्यार से उसके सिर पर हाथ रखकर खुश रहो कहते हुए आशीर्वाद देते हैं। दोनों की इस मुलाकात को कुछ लोग दुबई तो कुछ अमेरिका की बता रहे हैं। दोनों के कई फैन पेज से ये वीडियो शेयर की जा चुकी है।
Updated on:
19 Aug 2023 02:03 pm
Published on:
19 Aug 2023 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
