
नई दिल्ली। आज बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड को और भी स्पेशल बनाने कॉमेडी के किंग सुनील ग्रोवर और हर्ष आएंगे। वीकेंड के वार में सुनील ग्रोवर जादूगर बनकर लोगों को अपने जोक्स पर हंसने के लिए मजबूर कर देंगे। वहीं हर्ष अपने चुलबुले अंदाज से सबको खूब गुदगुदाएंगे। 'वीकेंड का वार' का प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम पर आ चुका है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनील ग्रोवर एक जादूगर के रूप में आते हैं और वो कैसे हवा में एक इंसान को उठा रहे हैं। वहीं सलमान खान सुनील ग्रोवर की हरकतों पर खुद को हंसने से कंट्रोल ही नहीं कर पा रहें है।
View this post on InstagramA post shared by Colors TV (@colorstv) on
वैसे आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर सलमान की फिल्म भारत में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने सलमान के बेस्ट फ्रेंड का रोल अदा किया था। भारत फिल्म में भी सुनील का मस्ती भरा अदांज ही देखने को मिला था। जो दर्शकों को खूब पंसद आया था।
Updated on:
12 Oct 2019 12:20 pm
Published on:
12 Oct 2019 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
