सुनीता आहूजा का यही वीडियो देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें, जहां पहले सुनीता लाल, पीला या ऑरेंज कलर कैरी करती थी वहीं, अब वह बेहद स्टाइलिश लुक और डिसेंट कलर में नजर आती हैं। इवेंट में भी सुनीता ने एक शिमरी को-ऑर्ड सेट कैरी किया हुआ था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं, उनके बेटे ने नीली शर्ट के साथ एक सफेद टी और ऑलिव ग्रीन पैंट कैरी की हुई थी, जिसमें वो काफी ज्यादा स्मार्ट लग रहे थे।