
पहले ही दिन 'गदर 2' ने 40.10 करोड़ की ओपनिंग ली, जो कि इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है।
Sunny Deol 'Gadar 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' का टोटल कलेक्शन 200 करोड़ को पार कर गया है। वहीं, सिर्फ तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए। पहले ही दिन 'गदर 2' ने 40.10 करोड़ की ओपनिंग ली, जो कि इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है।
फिल्म को लोगों का जिस तरह का प्यार मिला है, उसे देख खुद सनी देओल भी हैरान थे। सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सनी ने बताया कि वह पूरी रात रो रहे थे।
'दारू नहीं पी'
सनी देओल ने कहा कि वह पूरी रात रो रहे थे। रो भी रहे थे और खुश भी हो रहे थे। उन्होंने धर्मेंद्र देओल से बात की और बताया कि उन्होंने दारू नहीं पी रखी है। जब यह फिल्म लगी, तो उन्हें ऐसा लगा कि जैसे रब आ गया है।
पाचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर
5 दिन बाद भी गदर 2 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इंडिपेंडेंस डे पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर गदर 2 ने इतिहास रच दिया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, गदर 2 ने मंगलवार (पांचवें दिन) 55 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का 5 दिन का कुल कलेक्शन 228 करोड़ हो गया है।
Published on:
16 Aug 2023 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
