scriptक्या सनी लियोन-डेनियल वेबर बेच रहे लॉस एंजिलिस वाला बंगला? ऐसा दिखता है ये ‘सपनों का घर’ | Sunny Leone and Daniel Weber bungalow in Los Angeles, see photos | Patrika News

क्या सनी लियोन-डेनियल वेबर बेच रहे लॉस एंजिलिस वाला बंगला? ऐसा दिखता है ये ‘सपनों का घर’

locationमुंबईPublished: Jun 15, 2021 05:20:49 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर के लॉस एंजिलिस स्थित बंगले के बेचे जाने की चर्चा है। ऐसे कयास डेनियल के एक सोशल मीडिया पोस्ट को देख लगाए जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा है सनी-डेनियल का ये बंगला:

,

,

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर के अमरीका के लॉस एंजिलिस स्थित बंगले की तस्वीरें इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वजह है डेनियल का एक पोस्ट जिसमें वह अपने अमरीका स्थित बंगले के सामने खड़े हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है,’जन्नत की कीमत होती है।’ इसके साथ ही उनके इस घर के बिकने की चर्चा शुरू हो गई। ऐसे में आइए देखते हैं कैसा दिखता है उनका ये लॉस एंजिलिस वाला बंगला। सनी और उनके पति की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में कई बार इस घर की झलक दिखाई दी है।

sunny_leone_home_photos.png

सनी और डेनियल के इस लॉस एंजिलिस वाले बंगले की कीमत 34 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कपल ने इसे अभी किराए पर दे रखा है।

यह भी पढ़ें

सनी लियोनी के पॉर्न स्टार बनने पर माता-पिता का रिएक्शन

https://twitter.com/DanielWeber99?ref_src=twsrc%5Etfw

रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी का ये बंगला लॉस एंजिलिस के शरमन ओक्स में करीब 1 एकड़ में स्थित है। सनी का यह घर बेवर्ली हिल्स से 30 मिनट और हॉलीवुड साइन वाली जगह से 5 मिनट की दूरी पर है। इस जमीन के बीच में घर की इमारत है और बाकी जगह हरे और घने पेड़।

sunny_leone_home_pics.png

बताया जाता है कि सनी और डेनियल ने यह बंगला तब खरीदा जब सनी का 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके पड़ोसियों में अधिकतर अमरीकी स्टार्स हैं।

 

यह भी पढ़ें

18 साल की उम्र से ही सनी लियोन को पता चला गया था कि वे बाइसेक्सुअल हैं

sunny_leone_home_picture.png

रिपोर्ट्स की मानें तो, सनी और डेनियल के इस बंगले में कुल 6 बेडरूम, लिविंग और डायनिंग रूम, किचन, बार, गेस्ट हाउस, स्टाफ क्वॉर्टर, एक स्वीट और इसके अलावा आधुनिक सुविधाएं हैं। डेनियल ने 2017 में एक इंटरव्यू में कहा था,’सनी और मैं ये प्रोपार्टी लम्बे समय से लेना चाह रहे थे। इस सप्ताह हमें इसका पजेशन मिला। हमने इसके लिए इटली, रोम और स्पेन से आर्ट आइटम इकट्ठा कर रखे हैं। इसको सजाने के लिए चीजें हमने दुनियाभर के ट्यूर के दौरान खरीदी थीं।

sunny_leone_home_pic.png
गौरतलब है कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सनी अपने परिवार सहित यहां आ गई थीं। भारत में लॉकडाउन खत्म होने पर वही मुंबई लौटी थींं।

sunny_leone_home_pictures.png

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी ने इसी साल मुंबई में एक डुप्लैक्स घर खरीदा है। इस प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन ने भी डुप्लैक्स घर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो