
sunny leone
'बिग बॉस' फेम सनी लियोन (Sunny Leone) आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। सनी ने कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही उन्हें इंडस्ट्री में 'बेबी डॉल' के नाम से भी जाना जाता है। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इसी बीच सनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने पति Daniel Weber संग नजर आ रही हैं।
सनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 मिलियन फॉलोअर हो चुके हैं। इस मौके पर सनी ने अपने पति Daniel Weber के साथ सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। दोनों रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' के गाने 'आंख मारे ओ लड़की आंख मारे...' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो रहा है।
दोनों जंगल में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को 20 जनवरी को शेयर किया था। बात दें कि सनी और उनके पति अक्सर अपनी बेटी के साथ नजर आते हैं।
Updated on:
22 Jan 2019 10:05 am
Published on:
21 Jan 2019 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
