
sunny leone
फिल्म जगत में सनी लियोनी आज एक जाना पहचाना नाम है। रिएलिटी शो बिग बॉस से भारत में एंट्री करने के बाद सनी लियोनी ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। जल्द ही सनी लियोनी की बायोपिक करनजीत कौर रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस बायोपिक का टीजर लॉन्च हुआ। जिसमे उनकी जिंदगी की कुछ झलक देखने को मिली। इस फिल्म में सनी खुद अपनी दास्तां बताएंगी कि वो करणजीत कौर से सनी लियोनी कैसे बनी। ऐसी कौन सी मजबूरियां थी, जिसने सनी को एडल्ट इंडस्ट्री में आने के लिए बेबस किया।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
करनजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। दरअसल 'करनजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' सनी की ये बायोपिक एक वेब सीरिज है। सनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बायोपिक का टीजर शेयर किया। टीजर में सनी ने लिखा हैं कि, 'मेरी लाइफ जल्द ही एक खुली किताब बन जाएगी। सनी कैसे बॉलीवुड में एंट्री करती हैं और सुर्खियों में छा जाती हैं। सनी का स्ट्रगल कैसा था। आखिर कैसे सनी कनाडा आई। पहले थी नर्स बनने की चाहत थी लेकिन पैसे कमाने के लिए बेकरी शॉप में काम करते-करते कैसे मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कैसे फिर एडल्ट इंडस्ट्री से ऑफर मिलने लगे। क्यों करणजीत का नाम सनी पड़ा।' इस बायोपिक में इस बात का भी खुलासा है कि सनी पहले नर्स बनना चाहती थी। लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण वह पॉर्न स्टार बन गई।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
जल्द रिलीज होगा बायोपिक का प्रीमियर
सनी अपनी बायोपिक को लेकर काफी समय से सुर्खियों में थी। सनी की बॉयोपिक में उनके अमरीकी पोर्न स्टार से लेकर बॉलीवुड तक के सफर को दिखाया जाएगा। इस वेब सीरीज शो में सनी के बचपन का किरदार लंदन बेस्ड एक्ट्रेस रयसा सौजानी निभाएंगी। बता दें, सनी की बायोपिक का प्रीमियर 16 जुलाई होगा।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
फोटो हुई वायरल
बता दें, सनी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री हैं। सनी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।हाल ही में उन्होंने अपनी एक और तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह काफी अट्रेक्टिव नजर आ रही हैं। इस फोटो में सनी ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी है।यह फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
Published on:
05 Jul 2018 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
