
Sunny Leone
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वह फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना रही हैं। इसके अलावा, सनी सोशल मीडिया के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी बोल्ड फोटोज़ आए दिन वायरल होती रहती हैं। इस बीच सनी लियोनी की फिर चर्चा चल पड़ी है। दरअसल, उन्होंने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है।
अंधेरी वेस्ट में है अपार्टमेंट
खबरों के मुताबिक, सनी ने मुंबई में लग्जरी 5Bhk अपार्टमेंट खरीदा है। उनका ये अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है। उनके 5Bhk अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,967 वर्गफीट बताया जा रहा है।
जान्हवी और आलिया ने भी खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी
खबरों के मुताबिक, सनी ने 28 मार्च को इस अपार्टमेंट की पेमेंट की थी। फ्लैट के साथ एक्ट्रेस को तीन कारों की पार्किंग की भी सुविधा मिली है। जानकारी के मुताबिक, सनी ने इस घर को खरीदने के लिए 48 लाख रुपए स्टैम्प ड्यूटी दी है। सनी से पहले एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी मुंबई के जुहू में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। जिसकी कीमत तकरीबन 39 करोड़ बताई गई। वहीं, पिछले साल आलिया भट्ट ने भी मुंबई के पाली हिल में 32 का फ्लैट खरीदा था।
वेब सीरीज में आएंगी नजर
सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह रिएलिटी टीवी शो 'स्प्लिट्सविला' के सीजन 13 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा, सनी विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सोनाली सहगल भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि सनी लियोनी ने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन पांच में हिस्सा लिया था। यहीं से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'जिस्म 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।
Published on:
08 Apr 2021 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
