1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दिन पहले किया खुलासा : मां बनीं सनी लियोनी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अभिनेत्री कई दिनों पहले ही निशा को गोद ले चुकी थीं लेकिन कल जाकर ये बात मीडिया के सामने आई हैं

3 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jul 21, 2017

sunny leone

sunny leone

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियानी ने गुरुवार को खुलासा किया था कि वह जल्द मां बनने वाली हैं। लेकिन प्रेग्नेंट नहीं होना चाहतीं। ऐसे लोग कयास लगा रहे थे कि सनी लियोनी सरेगेसी के जरिए मां बनने पर विचार कर रही हैं और बॉलीवुड में आजकल सरेगेसी के जरिए मां-पिता बनने का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। बता दें कि पहले सरेगेसी के जरिए शाहरुख खान, तूषार कपूर, डायरेक्टर करण पिता बन चुके हैं।



लेकिन लोगों को ये अंदाजा बिल्कुल नहीं था के एक दिन पहले खुलासा करने वाली सनी लियोनी दूसरे दिन मां बन जाएंगी। जी हां, सनी लियोनी और उनके पति डेनियल बेवर ने 21 महीने की निशा कौर को गोद लिया है। निशा महाराष्ट्र के लातुर जिले की रहने वाली हैं। बॉलीवुड की इस हॉट एंड बोल्ड जोड़ी ने अपनी इस बेटी नाम निशा कौर बेवर रखा है।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अभिनेत्री कई दिनों पहले ही निशा को गोद ले चुकी थीं लेकिन गुरुवार को जाकर ये बात मीडिया के सामने आई है। इतना ही नहीं निशा के साथ सनी और बीवर की तस्वीर भी देखने को मिली है।

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on




इस बात सनी में सनी लियोनी ने अंग्रेजी अखबार के साझा की। 'उन्होंने बताया कि हमने कुछ दिनों पहले ही निशा को गोद लिया है। जैसे ही मुझे निशा की तस्वीर मिली उसे देख कर मैं बहुत ही खुश हो गई। हमने कुछ दिनों पहले ही इस बात के बारे में सोचा था और इतनी जल्दी हमें ऐसा सौभाग्य मिला। मैं बहुत खुश हूं।’

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on




सनी लियोनी हमेशा काम में ही व्यस्त रहती हैं इस वजह से उन्होंने बच्चा गोद लेने की सोची। इस बारे में उन्होंने कहा, 'हम फैमिली शुरू करने की सोच रहे थे शेड्यूल इतना बिजी था कि ऐसा होना मुमकिन नहीं था। तो हमने सोचा क्यों न हम बच्चा गोद ले लें। इसके बारे में लोग क्या सोचते हैं मुझे नहीं पता लेकिन चाहे वो मेरा बच्चा हो या मेरा बयोलाजिकल बच्चा हो, इससे मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।'

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on




इन दिनों टीवी रिएलिटी शो में होस्ट के तौर पर दिखने वाली इस अभिनेत्री ने आगे कहा, 'यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और हम दोनों इसके आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से तैयार हैं। हम दोनों फैमिली शुरू करना चाहते हैं और यह बहुत ही शानदार है।'

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on




डेनियल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'लगभग दो साल पहले जब हम एक अनाथालय गए थे तभी हमने एक बच्ची को गोद लेने का आवेदन किया था। वे लोग अद्भुत काम कर रहे हैं लेकिन हमने सोचा कि यह उनकी मदद करने के लिए बहुत अच्छा मौका होगा।

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on




बेशक आप उन सभी जरूरत मंद की मदद करना चाहते हैं लेकिन आप नहीं कर सकते। शायद इसी तरह से चीजों को शुरू किया जा सकता है।'अचानक ही गुरुवार को सनी लियोनी ने निशा के बारे में बताकर खुशखबरी दे दी। इसके बाद से ही इस जोड़ी बधाई मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
Story Loader