
सनी लियोनी एक दशक के बॉलीवुड और टीवी पर काम कर रही हैं।
Sunny Leone: सनी लियोनी ने एडल्ट इंडस्ट्री में स्टार का दर्जा पाने के बाद बॉलीवुड में भी एक पहचान बनाई है। इन दिनों सनी लियोनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कैनेडी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसने 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में खूब तारीफ बटोरी है। सनी ने एक इंटरव्यू में एडल्ट फिल्मों में अपने करियर के बारे में बात की है। इस पर बात करते हुए उन्होंने हिन्दी फिल्मों के दो बड़े हाउस धर्मा और YRFs का जिक्र किया है।
बड़ी कंपनियों के साथ काम मिलने से आसानी हुई: सनी
सनी ने कहा, मैंने अमरीका में एडल्ट इंडस्ट्री की सबसे अच्छी कंपनियों के साथ काम किया। ये मेरे एडल्ट फिल्मों के करियर की अच्छी बात यह थी। जब मैं बेस्ट कहती हूं, तब मैं उनकी तुलना भारत के धर्मा और यशराज प्रोडक्शन हाउस के साथ कर सकती हूं। मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने को मिलती थी। इस पर सब लिखा होता था, मैं अच्छे से पढ़ती थी। इसके बाद वह जो चाहते थे, मैं करती थी। मैंने इसका ध्यान रखा कि मेरा कभी एडवांटेज ना लिया जाए। समय के साथ चीजें हुईं। जब मुझे लगा कि ये बहुत हो गया तो फिर मैंने अपना रास्ता बदल लिया।
Updated on:
16 Jul 2023 02:59 pm
Published on:
16 Jul 2023 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
