
Sunny Leone
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी लॉकडाउन के बीच में ही अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई से यूएस (Sunny Leone in Los Angeles) निकल गई थीं। उनका कहना था कि वो अपने बच्चों की सुरक्षा चाहती थीं। लेकिन अब एक बार फिर वो भारत वापस लौटना चाहती (Sunny Leone wants to return India) हैं। सनी अपने मुंबई के घर को बेहद मिस कर रही हैं और वो उसे छोड़कर बेहद दुखी भी हैं। सनी ने बताया कि जल्द से जल्द फ्लाइट से अपने पति और बच्चों के साथ वापस भारत (Sunny Leone wants to return on next flight to India) आना चाहती हैं। इसके अलावा सनी ने लॉकडाउन के बीच भारत से यूएस जाने का कारण भी बताया।
View this post on Instagram#StayHome #StayBeautiful #StaySafe
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
सनी ने अपने रिसेंट इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने मुंबई के घर को बहुत मिस (Sunny Leone Missed Mumbai) कर रही हैं। वो उसे बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहती। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही भारत वापस लौटना चाहती हूं। मैं मुंबई को छोड़ अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं। मुझे दुख हो रहा है लेकिन मेरे लिए ये भी जरूरी था कि मैं अपने पति के माता-पिता के साथ कुछ वक्त रहूं। हालांकि मुझे मुंबई की याद आ रही है। जैसे ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी मैं अगली फ्लाइट से मुंबई पहुंच जाऊंगी। मैं मुंबई वाले घर को नहीं छोड़ सकती।
बता दें कि सनी लियोनी ने यूएस पहुंचकर अपने बच्चों के साथ गार्डन की तस्वीर साझा की थी। जिसमें सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ काफी खुश (Sunny Leone with children) दिखाई दे रही थीं। सनी लियोनी अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। फैंस उनकी हर पोस्ट को खूब पसंद भी करते हैं। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो शूटिंग शुरू होने के बाद सनी हॉरर कॉमेडी फिल्म कोका कोला में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो रंगीला और वीरमादेवी में भी नजर आएंगी।
Published on:
04 Jun 2020 11:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
