Kangana Ranaut- Supriya Shrinate: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से टिकट मिलने के बाद कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में आ गई है। दरअसल, 25 मार्च को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत की एक फोटो शेयर करते हुए विवादित पोस्ट किया। हालांकि, उन्होंने बाद में अपनी इस विवादित पोस्ट को डिलीट कर दिया। लेकिन कंगना पर विवादित पोस्ट की वजह से अब सुप्रिया बीजेपी के निशाने पर आ गई है। जिसके बाद उन्होंने अब इस मामले पर सफाई दी है।