आपको बता दें यूट्यूबर अरमान मलिक की दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक हैं, जिसके चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। कुछ लोग सिंगर को यूट्यूबर अरमान मलिक समझकर टैग कर देते हैं। इस बेवजह ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने एक पोस्ट किया और कहा कि लोग यूट्यूबर को उनके नाम से टैग कर रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उन्हें यूट्यूबर अरमान मलिक समझकर गलत तरीके से टैग न करें।