12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surbhi Jain ने 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, कैंसर से जूझ रहीं थी इन्फ्लूएंसर

फैशन इन्फ्लुएंसर सुरभि जैन का कैंसर के चलते एक लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। सुरभि 30 साल की थीं। वो दूसरी बार कैंसर की चपेट में आई थीं।

less than 1 minute read
Google source verification
Surbhi Jain

Surbhi Jain

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर सुरभि की बड़ी फैन फॉलोइंग है। सुरभि के निधन की खबर मिलते ही उनके फैंस बेहद दुखी हैं। उनके निधन की खबर उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

30 साल की उम्र में तोड़ा दम 

सुरभि जैन की इंस्टाग्राम पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। सुरभि के कैंसर का इलाज चल रहा था। आठ हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पर सुरभि जैन ने अपने आखिरी पोस्ट में अपनी एक हॉस्पिटल की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मुझे पता है कि मैंने अपने हेल्थ के बारे में आप सभी को अपडेट नहीं किया है, जो कि हर दिन मुझे मिलने वाले संदेशों की संख्या को देखकर गलत लगता है। लेकिन चीजें बहुत अच्छी नहीं चल रही हैं। इसलिए शेयर करने के लिए बहुत कुछ नहीं है।
2 महीने पहले सुरभि ने लिखा था, ”मैंने ज्यादातर समय अस्पताल में बिताया है। इलाज चल रहा है, यह मुश्किल है और मैं चाहती हूं कि यह सब खत्म हो जाए।”

दूसरी बार हुआ था कैंसर

सुरभि की मौत की खबर उनके परिवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने बताया कि सुरभि की मौत गुरुवार को हो गई और 19 अप्रैल को गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह दूसरी बार था जब सुरभि जैन को कैंसर हुआ था। 27 साल की उम्र में, अपने पहले निदान के बाद उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई।