
Drug peddlers took name of Sushant Singh Rajput sister and brother-in-law
नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में ड्रग एंगल (Drug angle) सामने आने के बाद आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty), सुशांत का स्टाफ समेत अब तक एनसीबी 17 लोगों के आसपास लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी (NCB) जल्द ही ड्रग मामले को लेकर सुशांत की बहन (Sushant sister) और जीजा से पूछताछ कर सकती है। याद हो कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के बहन प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अब एनसीबी की गिरफ्त में ड्रग पैडलर्स ने सुशांत की बहन और जीजा का नाम भी लिया है।
जी न्यूज के मुताबिक, ड्रग मामले में पकड़े गए आरोपियों ने सुशांत की बहन और जीजा का नाम भी लिया है। उन्होंने क्या जानकारी दी इसका खुलासा अभी एनसीबी द्वारा नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि ड्रग पैडलर्स ने कुछ बहुत बड़ी अहम जानकारी एनसीबी को दी है। गौरतलब हो कि पहले भी ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि सुशांत की बहन प्रियंका (Sushant sister Priyanka) भी ड्रग्स की पार्टीज (Drug parties) में शामिल रहती थीं। उन्हें इस बात की जानकारी पहले से ही थी कि सुशांत ड्रग लेते हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो एनसीबी की पूछताछ के बाद ही सामने आएगा। एनसीबी ने अभी तक सुशांत के परिवार के सदस्यों से कोई पूछताछ नहीं की है क्योंकि ये ड्रग का मामला था। लेकिन अब खुद उनकी बहन का नाम सामने आने के बाद एनसीबी समन भेज सकती है।
बता दें कि रिया चक्रवर्ती के सुशांत की बहन प्रियंका से रिश्ते शुरुआत में ही खराब हो गए थे। रिया ने प्रियंका पर उनके साथ नशे की हालत में गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। जिसके कारण सुशांत का भी अपनी बहन से रिश्ता खराब हो गया था। हालांकि बाद में गलतफहमियां दूर हो गई थीं और सुशांत ने बहन प्रियंका से माफी भी मांगी थी। सुशांत के वकील भी रिया के आरोपों से इंकार करते रहे हैं।
Published on:
16 Sept 2020 05:47 pm
