नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस में हर रोज नए नए दावे सामने आ रहे हैं। सीबीआई और एनसीबी पूरी तरह के पूछताछ और छानबीन में लगी हुई हैं। इस मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एक और नया खुलासा हुआ है। रिया की ड्रग चैट में ये पता लगाने की कोशिश की जा रही थी कि आखिर उन्हें अवैध रूप से ड्रग्स सप्लाई कौन करता था। जिसमें अब डार्कनेट कनेक्शन सामने आया है। एनसीबी के मुताबिक, रिया की ड्रग चैट से इतना तो साफ है कि वो इसकी काफी जानकारी रखती हैं। वो कोडवर्ड में बात भी करती हैं, किस ड्रग का क्या असर है इस बारे में भी जानती हैं। रिया साल 2017 से सैमुअल मिरांडा से वीड, मारिजुआना, सीबीडी जैसे ड्रग्स के बारे में चैट कर रही थीं। अब सामने आया है कि जिस ड्रग पैडलर से रिया ड्रग लेती थीं वो डार्कनेट के जरिए इसे मंगाता था।