23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती ही नहीं, ये महिलाएं भी थीं खास

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए लगभग ढाई साल हो गए हैं। वे मुंबई के अपने फ्लैट में मृत पाये गए थे। उनके जाने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में आ गई थीं। सुशांत की जिंदगी में सिर्फ दो महिलाओं का नाम ही ज्यादा चर्चा में रहा था। एक थी रिया चक्रवर्ती और दूसरी अंकिता लोखंडे। मगर आपको बता दें, इनके अलावा कुछ महिलाएं और थीं जिनके साथ उनका नाम जुड़ा था।

3 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 21, 2023

ushant Singh Rajput Birth Anniversary: List of Sushant Singh Rajput Alleged Girlfriends

ushant Singh Rajput Birth Anniversary: List of Sushant Singh Rajput Alleged Girlfriends

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह आज भी अपनी फिल्मों के जरिए अपने चाहने वालों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते हैं। वह बॉलीवुड के बहुत ही टैलेंटेड एक्टर में से एक थे। उनकी मौत ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। 14 जून 2020 को एक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। उनके आकस्मिक निधन ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया। उनके निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में रहीं। सुशांत की जिंदगी में सिर्फ दो महिलाएं जिनका नाम काफी चर्चित रहा, एक थीं रिया चक्रवर्ती और दूसरी थीं अंकिता लोखंडे। मगर इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में कुछ और महिलाएं भी थीं जिनके साथ उनका नाम जुड़ा था।


अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की लव लाइफ काफी चर्चा में रही। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों का ये रिश्ता 6 साल तक चला। उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए और किसी कारण से यह टूट गया। सुशांत की फिल्म 'काई पो छे' से उन्हें काफी पहचान मिली और उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद से सुशांत की गिनती इंडस्ट्री के बड़े सितारों में होने लगी। कहा जाता है कि सुशांत की फीमेल फैन फॉलोइंग को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने रजामंदी से ब्रेकअप कर लिया।


कृति सेनन

अंकिता लोखंडे के बाद सुशांत सिंह राजपूत का नाम कृति सेनन के साथ जुड़ा। फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग के दौरान दोनों की लव लाइफ चर्चा में आ गई थी। लेकिन इस बारे में दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा। कहा जाता है कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।


सारा अली खान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सुशांत और सारा की नजदीकियां बढ़ीं थीं। दोनों ने एक दूसरे को कुछ दिनों तक डेट किया। इस फिल्म में भी दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इसके बाद कहा जाता है कि सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को डेट करना शुरू कर दिया था।


रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान रिया चक्रवर्ती से मिले थे। सुशांत और रिया की जोड़ी काफी अच्छी थी और दोनों करीब डेढ़ साल तक साथ रहे। सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही रिया और सुशांत का ब्रेकअप हो गया था। सुशांत के आत्महत्या जैसे कदम उठाने से कुछ दिन पहले ही रिया ने सुशांत का फ्लैट छोड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस वजह से भी शायद सुशांत डिप्रेशन में थे। हालांकि, एक्टर के मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो वायरल, एक्टर को ऐसे देख फैंस हुए भावुक