
नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी बीच उन्हें एक बड़ा तोहफा मिल गया है। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) उन्हें स्पेशल तरह से बर्थडे विश किया है। रिया ने इशारों ही इशारों में अपने प्यार का इज़हार कर दिया है। उन्होंने सुशांत के साथ अनसीन पिक्चर्स शेयर की हैं। ये फोटो दोनों के रिलेशनशिप को साफ बयान कर रही है। रिया ने सुशांत के लिए एक प्यारा कैप्शन में लिखा है।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बर्थडे पर रिया (Rhea Chakraborty) ने अपने प्यार का इज़हार कर दिया है ये कहना गलत नहीं होगा। हालांकि इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सुशांत नया घर देख रहे हैं जिसमें वो और रिया साथ रहेंगे। सोशल मीडिया पर दोनों के प्यार के खूब चर्चे हो रहे हैं। रिया के पोस्ट पर फैंस भी मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं।
View this post on InstagramLet the future unfold #2020 #happynewyear #newdecade #rheality
A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और रिया चक्रवर्ती को लेकर बहुत दिनों से खबरे आ रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। कई इवेंट्स पर भी दोनों साथ नज़र आते हैं। हालांकि सुशांत और रिया ने खुद इसपर अभी तक मुहर नहीं लगाई है। सुत्रों के मुताबिक, सुशांत आजकल रिया के घर में रह रहे हैं लेकिन जल्द ही वो एक अलग घर भी लेना चाहते हैं। रिया से पहले उनका एक्ट्रेस कृति सेनन से भी अफेयर रह चुका है। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले सुशांत टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को काफी लंबे समय तक डेट कर चुके हैं। लेकिन किसी कारण से दोनों का ब्रेकअप हो गया और ये अलग हो गए।
Published on:
21 Jan 2020 03:01 pm
