बॉलीवुड

Ranveer Singh के ऐड पर भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, लगाया एक्टर का मजाक उड़ाने का आरोप

रणवीर सिंह पर लगा सुशांत का मजाक उड़ाने का आरोप सोशल मीडिया पर फैंस ने किया विरोध

less than 1 minute read
sushant singh rajput ranveer singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से पूरे देश को एक गहरा झटका लगा था। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है। उनके निधन के पांच महीने बीत जाने के बाद भी फैंस उन्हें लगातार याद करते रहते हैं और उनसे जुड़ी हर बात का ध्यान रखते हैं। ऐसे में अब सुशांत के फैंस ने रणवीर सिंह के ऐड पर उनका मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर #NoSushantNoBollywood #BoycottBollywood #BoycottBingo जैसे हैशटैग ट्रेंड हो रहे थे। इन हैशटैग को यूजर्स ने बिंगो के नए ऐड के विरोध में चलाया था। बिंगो के इस ऐड में रणवीर सिंह एक्ट करते हैं। ऐड में दिखाया गया है कि रणवीर से उनके रिश्तेदार पूछते हैं कि 'आगे क्या प्लान्स हैं?' इस पर रणवीर मोनोलॉग बोलते हैं, जिसमें ज्यादातर फिजिक्स और साइंस के टर्म्स हैं। ऐसे में रणवीर के इस मोनोलॉग से सुशांत के फैंस नाराज हो गए और उन्होंने ट्विटर पर विरोध करना शुरू कर दिया।

सुशांत के फैंस का कहना है कि रणवीर सिंह ने सुशांत का मजाक उड़ाया है। इसके साथ ही कुछ फैंस ने रणवीर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह सुशांत की कॉपी कर रहे हैं लेकिन वह सुशांत जैसे इंटेलिजेंट नहीं हैं।

Published on:
19 Nov 2020 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर