21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dil Bechara 2: सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट फिल्म, जब हॉटस्टार हो गया था क्रैश, जानें 2024 में क्यों हो रही चर्चा

Dil Bechara 2: मुकेश छाबड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की सीक्वल 'दिल बेचारा 2' की अनाउंसमेंट किया है।  

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Jan 19, 2024

sushant_singh_rajput.png

Dil Bechara 2: सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी भी आने वाली है। इसी बीच मुकेश छाबड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की सीक्वल 'दिल बेचारा 2' की अनाउंस कर दिया है।

'दिल बेचारा 2' को लेकर हुआ बवाल
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। हर रोज ही सुशांत को लेकर X पर कुछ न कुछ ट्रेंड और कैंपेन चलता रहता है। इसी बीच मुकेश छाबड़ा ने 'दिल बेचारा 2' बनाने की बात छेड़ दी है। ये बात सुशांत के फैंस को पसंद नहीं आई है। इससे लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

मुकेश छाबड़ा ने X पर लिखा- 'दिल बेचारा 2'। इसी पर सुशांत के फैंस के धड़ाधड़ कमेंट आने लगे। एक ने लिखा, 'दिल बेचारा' एक इमोशन है, और इसे कभी भी दोबारा नहीं बनाया जा सकता। एक रिक्वेस्ट है, प्लीज सुशांत और हमारे लिए इसे बर्बाद मत करो। एक और फैन ने लिखा है- सुशांत नहीं तो 'दिल बेचारा भी नहीं।' एक अन्य फैन ने लिखा- सुशांत के बिना इसे कोई नहीं देखने जाएगा, बुरी तरह पिटेगी।


यह भी पढ़ें: 'गरीबों के मसीहा' हुए डीप फेक का शिकार, फर्जी तरीके से ठगने की कोशिश

OTT हो गया था क्रैश
आपको बता दें कि 'दिल बेचारा' को सुशांत की मौत के बाद 24 जुलाई 2020 को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इसे रिलीज करने के बाद हॉटस्टार क्रैश हो गया था। यह फिल्म जॉन ग्रीन की 2012 में लिखी किताब 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' पर आधारित थी। इस फिल्म को IMDB पर 9.8/10 रेटिंग मिली थी। सुशांत की इस आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को 24 घंटे के अंदर 95 मिलियन व्यूज मिल गए थे, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड था। फिल्म के ट्रेलर ने भी रिकॉर्ड बनाया था।