19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुशांत सिंह राजपूत को यह सिंगर देंगे म्यूजिकल ट्रिब्यूट

सुशांत सिंह राजपूत को यह सिंगर देंगे म्यूजिकल ट्रिब्यूट
less than 1 minute read
Google source verification
दिल बेचारा

दिल बेचारा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज होने से पहले 22 जुलाई को उन्हें म्यूजिक ट्रिब्यूट दिया जा रहा है। जिसके लिए डिज्नी हॉटस्टार और सोनी म्यूजिक इंडिया एक इवेंट का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर ए आर रहमान सहित श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह, मोहित चौहान, सुनिधि चौहान, शाशा तिरुपति, जेनिटा और हृदय गट्टानी शामिल होंगे।

आपको बता दें सुशांत को खुदकुशी किए एक माह से अधिक समय बीत गया है। इस केस में अभी भी पड़ताल जारी है, लेकिन कोई नतीजा अभी तक नहीं आया है। ऐसे में तमाम सेलेब्स सहित फैंस उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। उनकी अंतिम फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इससे पहले बॉलीवुड के सिंगर द्वारा सुशांत को म्यूजिक ट्रिब्यूट दिया जा रहा है। जिसके तहत 22 जुलाई 12 बजे यह आयोजन किया जाएगा। इससे पहले नेहा कक्कड़ ने भी सुशांत सिंह को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया था। उन्होंने फिल्म केदारनाथ का गाना जान निसार अपनी आवाज में गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग