
Actor Sushant Singh Rajput Wrote Letter For His Mother
नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant singh rajput ) रविवार की सुबह अपने बांद्रा में स्थित घर में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। सुशांत की यूं अचानक से ही मौत ( Sushant death ) से हर किसी ओर सदमे में है। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि आखिर कामयाबी के शिखर पर खड़े होने के बावजूद सुशांत की जिंदगी में ऐसा क्या था जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। खबरों की मानें तो बताया तो जा रहा है कि वह काफी समय से डिप्रेशन ( Sushant depression ) में थे। जिसका वह इलाज कर रहा थे। पुलिस की जांच पड़ताल में फिलहाल उन्हें कोई सुसाइड नोट ( Suicide note ) बरामद नहीं हुआ है।
एक्टर सुशांत ने सुसाइड करने से पहले अपने इंस्टाग्राम ( Sushant instagram ) पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने मां ( Sushant missed her mother ) को याद करते हुए लिखा है कि 'आंसूओं मे भाप बनता हुआ धुंधला बनता हुआ कल...कभी ना खत्म होने वाले सपने मुस्कान को आकार देते हैं और जिंदगी इन दोनों के बीच जूझ रही है।' जो जल्द खत्म होने वाली जिंदगी। उनके इस कैप्शन से साफ पता चलता है कि वह डिप्रेशन में थे। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों अपने घर पर अकेले ही रह रहे थे।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant manger ) की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ( Disha Salian Death ) ने आत्महत्या की थी। सुशांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिशा को लेकर लिखा था, 'ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।
Published on:
14 Jun 2020 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
