बहुत अटकलों के बाद फोक्स स्टार स्टूडियोज ने फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' की रीमेक की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी लीड रोल में नजर आएंगे। जिसका टाइटल 'किजी और मन्नी' रखा गया है। फिल्म की शूटिंग जमशेदपुर से शुरू हो चुकी है। बता दें कि डेब्यूडेंट डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा जो एक कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने कहा,'मैंने जमशेदपुर की ब्यूटीफुल लोकेशन्स के बारे में अपने दोस्त इम्तियाज अली और आर माधवन से सुना था। अब जब मैं इस सिटी में शूटिंग के लिए आया तो मैंने महसूस किया है कि यह फिल्म की शूटिंग के लिए एक बेहतरीन लोकेशन है।'