
Sushant Singh Suicide Case
नई दिल्ली। सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput death की मौत को हुए अब एक महीना बीतने को है। लेकिन उनकी मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नही हो पाया है। मुंबई पुलिस भी उनकी मौत की तह तक पंहुचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अब इस मामले (sushant singh rajput investigation)में मुंबई पुलिस अपनी फाइनल रिपोर्ट की तरफ आगे बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक (sushant singh rajput case forensic report)शनिवार को इस केस से जुड़े आला अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम से जुड़े पांचो अधिकारियों से अलग अलग बैठक की है।
सूत्रों के मुताबिक आने वाले 10 से 15 दिनों के भीतर ही फोरेंसिक जांच (forensic report)की रिपोर्ट को मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अब जरूरत के मुताबिक कुछ लोगं से और पूछताछ कर सकती है। और उनके बयान भी इन्ही 15 से 20 दिनों के भातर लिए जाएंगे। कहा यह भी जा रहा है कि (sushant singh rajput case forensic team)फोरेंसिक टीम से मुलाकात के बाद ऐसा कुछ भी इस मामले में पता नहीं चला है जिसे एक बहुत बड़ा खुलासा कहा जाए।
View this post on InstagramReceive without pride, let go without attachment. #Meditations
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on
आपको बता दें कि अभी हाल ही में सुशांत सिंह सुसाइड (sushant singh rajput police investigation reshma shetty)मामले में पुलिस ने सलमान खान की पूर्व मैनेजर रहीं रेश्मा शेट्टी से शुक्रवार को 5 घंटे पूछताछ की है।पुलिस को इस बात का अंदाजा था कि चूंकि रेशमा शेट्टी कई बॉलीवुड कलाकारों का काम देखती हैं, तो उन्हें यह पता हो सकता है कि क्या सुशांत सिंह को लेकर किसी तरह की घेरेबंदी बॉलीवुड में की जा रही थी।
View this post on InstagramA post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on
रेश्मा शेट्टी ने पुलिस को इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि आज तक वो सुशांत सिंह सिर्फ दो बार ही मिली है जिससे उन्हें सुशांत सिंह के डिप्रेशन के बारे में कोई जानकारी नही मिली है,और न ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंडस्ट्री में जानबूझकर सुशांत सिंह को निशाना बनाया जा रहा था। बता दें, सुब्रमण्यम स्वामी से लेकर शेखर सुमन तक बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े लोग सुशांत की मौत की तह तक पंहुचने के लिए CBI जांच की मांग कर चुके है, लेकिन अब हर किसी को सिर्फ मुंबई पुलिस की फाइनल रिपोर्ट के आने का इंतजार है।
Updated on:
13 Jul 2020 04:11 pm
Published on:
13 Jul 2020 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
