सुशांत के पिता (kk singh filed case on rhea chakraborty)द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब बिहार पुलिस तेजी से काम करने के लिए जुट चुकी है। बिहार पुलिस की एक टीम ने मुंबई पहुंचकर सुशांत की केस डायरी के साथ अन्य जरूरी कागजात हसिल करने वाली है। इसी बीच खबर आई है कि जब पुलिस रिया से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची, तो रिया घर से गायब हो गई। साथ ही पुलिस ने फोन से भी संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन भी बंद आने लगा। अब पुलिस रिया से पूछताछ ले लिए उसे नोटिस देने पर विचार कर रही है। अब बिहार पुलिस उस शख्स की तलाश करने में जुट गई है, जिसके नाम का सिम कार्ड सुशांत इस्तेमाल कर रहे थे।