
SUSHMITA SEN
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई मामले हुए हैं जब अभिनेत्रियों ने अपने को- स्टार्स पर शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए है। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच का विवाद भी काफी सुर्ख़ियों में रहा था। इसके अलावा अभिनेत्री जया प्रदा और दिलीप ताहिल का मामला भी खूब चर्चित रहा था। ऐसे में हिंदी सिनेमा के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी इस तरह के आरोप में फंस चुके हैं। शूटिंग के दौरान अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मिथुन पर उन्हें गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया था।
साल 2006 में आई डायरेक्टर कल्पना लाजमी की फिल्म ‘चिंगारी’ में मिथुन चक्रवर्ती और सुष्मिता सेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा फिल्म में ईला अरुण और अनुज साहानी भी शामिल थे। इस फिल्म में मिथुन दा ने नेगेटिव किरदार निभाया था। ऐसे में सुष्मिता और मिथुन के बीच एक इंटिमेट सीन फिल्माया जाना था। लेकिन इस दौरान सुष्मिता सेन काफी घबराई हुई थी। कहा जाता है कि, शूटिंग के पहले दिन ही सुष्मिता सेन और मिथुन चक्रवती के बीच अनबन हो गई थी। सुष्मिता इतनी डरी हुई थी कि उन्हें अपने डर की वजह से इस सीन के लिए कई टेक देने पड़े थे। लेकिन फाइनल टेक होते-होते सुष्मिता सेन काफी नाराज हो गई थी और वह सेट छोड़कर अपनी वैनिटी वैन में चली गई।
इस समय किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि, आखिर सुष्मिता सेट को अचानक से छोड़कर क्यों चली गई? काफी देर तक सुष्मिता अपनी वैनिटी वैन से नहीं निकली तो फिल्म की डायरेक्टर कल्पना लाजमी सुष्मिता सेन के पास गई और उनके गुस्से का कारण पूछा। ऐसे में सुष्मिता ने बताया कि, सीन के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया। हालांकि कल्पना ने सुष्मिता को काफी समझाने की कोशिश की और कहा कि, इंटिमेट सीन में ऐसा हो जाना आम बात है लेकिन सुष्मिता मानने को तैयार नहीं थी और ऐसे में यह बात दबी नहीं और मीडिया में आग की तरह फैल गई।
सुष्मिता के आरोप से मिथुन चक्रवर्ती काफी घबरा गए थे क्योंकि बात उनकी इज्जत पर आ गई थी। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया था। इस दौरान डायरेक्टर ने दोनों कलाकारों को समझाया और और फिल्म के लिए जैसे तैसे राजी किया। हालांकि बाद में सुष्मिता ने कहा था कि, “हो सकता है मुझे गलतफहमी हुई हो, मैं मिथुन जी की बहुत इज्जत करती हूं।” लेकिन तब तक बात बहुत बिगड़ चुकी थी
Updated on:
29 Oct 2021, 11:34 AM IST
Published on:
29 Oct 2021, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.