1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टंट वाले को सही डायरेक्शन दिया था, वहां एक्टिंग ऑफर हो गई: विक्रम मस्ताल

अभिनेता विक्रम मस्ताल ने बताया,'हमारे परिवार में अधिकांश लोग पुलिस फोर्स से जुड़े हुए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 18 Oct 2018, 11:22 AM IST

Suspense Movie Starcast

Suspense Movie Starcast

फिल्म 'सस्पेंस' की स्टारकास्ट, एक्टर विक्रम मस्ताल, मधुमिता बिश्वास और डायरेक्टर अजय यादव ने पत्रिका के साथ खास बातचीत में अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। फिल्म के अभिनेता विक्रम मस्ताल ने बताया,'हमारे परिवार में अधिकांश लोग पुलिस फोर्स से जुड़े हुए हैं और मैंने भी यही कॅरियर बनाने का प्लान किया हुआ था। एक बार दोस्त के साथ मुम्बई आया था, वहां एक प्रोजेक्ट को लेकर स्टंटमैन कुछ ट्राई कर रहा था, लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहा था। एेसे में उस स्टंट को मैंने कर दिया और स्टंटमैन को सही डायरेक्शन दिया। मेरे इस काम को देखकर मोती सागर ने अपना एक प्रोजेक्ट जोड़ दिया।

टीवी सीरियल से मुम्बई इंडस्ट्री में एंट्री मिल गई और अब अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रयासरत हूं।' अपकमिंग फिल्म 'सस्पेंस' के प्रमोशन के लिए जयपुर आए विक्रम के साथ एक्ट्रेस मधुमिता बिश्वास, डायरेक्टर अजय यादव, म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर संजय सोनी ने पत्रिका प्लस से अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में रोमांच, एक्शन, परफॉर्मेंस के नाम पर बहुत कुछ करने को मिला है।

छोटे शहर वालों को पूरी तैयारी से जाना चाहिए
मधुमिता ने कहा कि 'मैं छत्तीसगढ़ के रायपुर से हूं और मु बई तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन दृढ़ निश्चय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। टीवी सीरियल्स में छोटे-छोटे रोल करने के बाद एक्टिंग और सिनेमा की बारीकियों को सीखने को मिला है। हालांकि मुम्बई में आकर स्ट्रगल करना नहीं पड़ा, ऑडिशन के बाद लगातार काम मिलता रहा और टीवी पर लगातार दिखती रही। अब फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर एंट्री हो रही है, इसमें बहुत अच्छा रोल करने को मिला है।'

रोमांटिक थ्रिलर फिल्म
डायरेक्टर अजय यादव ने बताया कि यह फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है, जो पूरी तरह फिक्शन स्टोरी है। इस फिल्म का चयन भी खास अंदाज में हुआ है, मैं पिछले साल बहुत से राइटर्स से स्टोरी डिस्कस कर रहा था, उसी दौरान राइटर सलीम अश्वी से मुलाकात हुई। उन्होंने चार लाइन की एक कहानी सुनाई और मैंने इसी पर फिल्म बनाने का निर्णय ले लिया। सिंगर संजय सोनी ने बताया कि फिल्म में 'चढ़ गई चढ़ गई' सॉन्ग जोड़ा गया है। इसमें नए अंदाज में यूजिक लवर्स को यूजिक सुनाई देगा।
अनुराग त्रिवेदी