
Kangana Ranaut Swara Bhasker tweet
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स से सुर्खियां बटोरती हैं। वह आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड स्टार पर निशाना साधती रहती हैं। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और कंगना की बिल्कुल भी नहीं बनती है। ट्विटर पर दोनों के बीच कई बार जुबानी जंग छिड़ चुकी है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया यूजर्स पूरी तरह चौंक गए।
दरअसल, अपने एक ट्वीट में स्वरा ने कंगना को कहा कि वह उनसे करती हैं। कंगना ने रविवार को एक फोटो शेयर किया है। इसमें कंगना और स्वरा एक ही तरह के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। दोनों गोल्डन कलर की साड़ी में दिख रही हैं। दोनों ने एक जैसा ही नेकलेस भी पहन रखा है। तस्वीर में कंगना रनौत को क्लास बताया गया है। वहीं, स्वरा भास्कर के सिर पर एक बड़ा सर्कल कर उन्हें 'क्रास' यानी दुर्घटना बताया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'यह सब क्या कह रहे हैं! ऐसा है क्या स्वरा?'
इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट कर कहा, 'हां थोड़ा बोरिंग दिन था तो सोचा स्वरा भास्कर जी को छेड़ दिया जाए।' कंगना के इस ट्वीट पर स्वरा भास्कर मजेदार जवाब देती हैं। वह ट्वीट कर कहती हैं, 'मैं तुम्हारी बोरियत दूर करने के लिए हमेशा मौजूद रहूंगी। तुम्हें पता है मैं तुमसे प्यार करती हूं।' स्वरा का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
बता दें कि हाल ही में कंगना और स्वरा ने ट्वीट कर एक-दूसरे पर निशाना साधा था। दरअसल, एक ट्वीट में कंगना ने एक महिला को जवाब देते हुए कहा था, 'मैं एक यंग स्टार के मर्डर जो माफिया और ड्रग रैकट से जुड़ा है अपनी जान पे ख़ेल कर पूरे देश के सामने उसका पर्दाफ़ाश कर रही थी और आपको उसमें भी चिंदी चुग़ली दिखी। कुछ महान नहीं दिखा। ह्रितिक मेरी सेक्स लाइफ़ की चुग़ली अर्नब से कर रहा था। यह कौन सा नेशनल सिक्यरिटी का मामला है मौसी जी?' कंगना के इस ट्वीट पर स्वरा ने लिखा, 'हाहाहाहा! तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर टॉप पर पहुंच गया है कंगना। एक लिब्रू की ओर से प्यार।'
Published on:
24 Jan 2021 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
