
स्वरा भास्कर कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Swara Bhaskar on India To Be Called Bharat: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडिया नाम को भारत करने की चर्चा पर कमेंट किया है। स्वरा ने ट्विटर एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इस पर तंज किया है। साउथ एशिया इंडेक्स नाम के ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि अगर भारत अगर इंडिया नाम को आधिकारिक तौर पर UN लेवल पर रद्द कर देता है तो इसके बाद पाकिस्तान इंडिया नाम के लिए क्लेम कर सकता है। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए स्वरा ने मजाकिया लहजे में लिखा है- 'ये है सबका साथ सबका विकास।'
इंडिया नाम बदलने की चर्चा को संसद का सत्र बुलाने और जी20 सम्मेलन के निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखने से ताकत मिली है। देश की विपक्षी पार्टियां इसे लेकर सरकार पर निशाना साध रही हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि ये सब घटिया राजनीति है। दूसरी ओर सिनेमा से भी इस पर प्रतिक्रियाएं आई हैं। कंगना ने इसका समर्थन किया है तो स्वरा इसके विरोध में दिख रही हैं।
Updated on:
06 Sept 2023 02:45 pm
Published on:
06 Sept 2023 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
