शनिवार के दिन टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म कोई जाने ना के गाे हरफनमौला का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस फोटो में एक्टर आमिर खान एक्ट्रेस एली अवराम संग बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नज़र आए। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'चारों तरफ फन है। साथ ही पोस्ट में #KoiJaaneNaMovie से #HarFunnMaula का यूज किया है।' साथ ही पोस्ट में सॉन्ग की रिलीज़ डेट 10 मार्च बताई है।