19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तारक मेहता के गोगी ने कहा अफवाह है मुझे 15 दिनों से जान से मारने की धमकी

तारक मेहता के गोगी ने कहा अफवाह है मुझे 15 दिनों से जान से मारने की धमकी
less than 1 minute read
Google source verification
तारक मेहता शो

तारक मेहता शो

मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोगी का किरदार निभा रहे ए के ए समय शाह को पिछले 15 दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। कुछ रिपोर्ट में बताया गया कि यह घटना 27 अक्टूबर को हुई थी, इस बात को लेकर समय खुद सामने आए और उन्होंने ट्विटर पर बताया कि यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है लेकिन यह सच नहीं है।

समय शाह ने ट्विटर पर लिखा है, "कुछ समाचार चैनल अफवाह फैला रहे हैं कि मुझे पिछले 15 दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है, जो कि सच नहीं है यह लॉकडाउन से पहले की घटना है। जब एक बाइक सवार मुझे गाली देता है और भाग जाता है दूसरी बार में वह मेरी मां को गाली देता है और भाग जाता है। दूसरी बार वह मेरी मां को गाली देता है और भाग जाता है। लेकिन जब तीसरी बार वह ऐसा करता है तो भागता नहीं है बल्कि और बकवास करने लगता है। पहली बार में उसने जा मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है।"

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि कोई उनकी बिल्डिंग परिसर में घुस आया था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत कराई थी और उनकी मां ने कहा था कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी समय के साथ ऐसी घटना हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग