
Taimur ali khan
पैपराजी के फेवरेट Taimur Ali Khan की पॉपुलेरिटी किसी बिग स्टार से कम नहीं है। आए दिन तैमूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में विदेश से हॉलिडे मनाकर भारत वापस लौटे हैं। अब तैमूर का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में तैमूर के साथ करीना कपूर भी नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर अपने दोस्तों के साथ डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर करीना के साथ सोहा अली खान की बेटी इनाया और सनी लियोनी की बेटी निशा भी नजर आ रही हैं। वहीं करीना तैमूर को डांस करने के लिए कहती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि यह वीडियो तैमूर के दोस्त की बर्थडे पार्टी का है। पार्टी में तैमूर ग्रीन कलर की शर्ट और डेनिम जीन्स में दिखें। वहीं इनाया बेहद क्यूट नजर आई।
Published on:
15 Jan 2019 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
