
करीना कपूर और सैफ अली के बेटे तैमूर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

अब उनकी गार्डन में मस्ती करती कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल वह सोमवार को गार्डन में मस्ती करते नजर आए।

वहां वे अपनी नैनी के साथ घूमने आए थे। कैमरे को देखते ही तैमूर ने अलग-अलग पोज भी दिए।

एक बार करीना ने भी कहा था कि तैमूर अपने फोटोज क्लिक होते देख पोज देने लगता है।

इस बार भी ऐसा ही हुआ। तैमूर अपनी नैनी का हाथ पकड़कर गार्डन में चल रहे थे।