24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Social Media पर छाया Taimur Ali Khan का नया लुक, करीना और बहन इनाया भी आईं नजर

Taimur Ali Khan Pataudi New Look :

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

rohit sharma

Oct 10, 2019

taimur

,,

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के नवाबजादे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan Pataudi ) अपनी तस्वीरों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा एक्टर पिता सैफ अली खान ( Saif Aki Khan ) और मां करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor ) से भी ज्यादा रहती है।

हाल ही में स्टार किड्स तैमूर अली खान फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी एक तस्वीर ने तो सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में तैमूर नई हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं।

चर्चा तैमूर के लुक की भी है जो बदला-बदला सा नजर आ रहा है। प्रिंटेड टीशर्ट और लंबे बालो में तैमूर बड़े-बड़े से भी लग रहे हैं। तैमूर के फैंस के बीच ये लुक जबरदस्त छा रहा है।

Taimur Ali Khan की तस्वीरें उनके प्लेस्कूल के बाहर की है। जहां तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर खान के साथ नजर आ रहे थे। करीना ने तैमूर को उनके प्लेस्कूल में ड्रॉप किया। तैमूर अपने दोस्तों से मिलने के लिए इतने उत्साहित थे कि मम्मी को पीछे छोड़ आगे भागने लग गए।

तैमूर के स्कूल पहुंचते ही, उन्हें वहां पर अपनी बहन ईनाया और तुषार कपूर के बेटे भी मिल गए। इसके बाद तो उनकी खुशी का तो ठिकाना ही नहीं था।