12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्वीन बनने के लिए खुद को ऐसे फिट कर रही हैं तमन्ना, देखें तस्वीरें

क्वीन बनने के लिए खुद को ऐसे फिट कर रही हैं तमन्ना, देखें तस्वीरें

2 min read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Nov 11, 2017

actress tamannaah bhatia

फिल्म क्वीन के तेलुगु रीमेक में भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया फिल्म में अपनी लुक को लेकर कड़ी मेहनत कर रही हैं।

actress tamannaah bhatia

मूल फिल्म में जो किरदार कंगना रनौत ने निभाया था, वही किरदार इसके तेलुगु रीमेक में तमन्ना निभा रही हैं। क्वीन वन्स अगेन नाम का यह रीमेक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार नीलकांत द्वारा निर्देशित है।

actress tamannaah bhatia

तमन्ना ने फिल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए पारंपरिक जिम को त्यागकर समुद्र तट पर प्रशिक्षण का निर्णय लिया। अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, यह गैर प्रदूषित वातावरण है और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए समग्र रूप से चमत्कारिक साबित होगा।

actress tamannaah bhatia

भारत में आमतौर पर मैं जो अभ्यास सप्ताह में तीन बार करती थी, फ्रांस में उसे एक सप्ताह में छह बार किया।

actress tamannaah bhatia

उन्होंने कहा, मेरे ट्रेनर को लगता है कि मुझे कुछ किलो कम करने की जरूरत है, इसलिए मैं रोजाना सुबह जल्दी उठती हूं, जिससे इसे दो घंटे दे सकूं। मैंने रस्सी कूदना शुरू किया है, इससे पहले मैंने ऐसा कभी नहीं किया।

actress tamannaah bhatia

तमन्ना का कहना है कि फ्रांस में उन्हें बहुत सकारात्मक अहसास होते हैं और यह जगह काफी सुरम्य है। बता दें कि कंगना की क्वीन वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी। यह रानी नाम के किरदार की परिवर्तनकारी यात्रा पर आधारित थी