6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने रविवार को की धांसू कमाई, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) में अजय देवगन और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) की जोड़ी को लंबे वक़्त के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ देखा गया है।
2 min read
Google source verification
tanhaji_.jpeg

नई दिल्ली: Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 17: अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) को रिलीज हुए अब तीसरा हफ्ता हो गया है। फिल्म अभी भी तूफानी कमाई कर रही है। बात करें फिल्म की रविवार की कमाई की तो तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने रविवार को 12:58 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से देखा जाए तो तान्हाजी ने अब तक 224.93 का कलेक्शन कर लिया है।

आपको बता दें कि 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) में अजय देवगन और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) की जोड़ी को लंबे वक़्त के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ देखा गया है। इससे पहले दोनों स्टार ओमकारा में एक साथ में दिखाई दिए थे। ओमकारा के बाद अब तान्हाजी में दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। फैंस को फिल्म में दोनों की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है।

'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय और सैफ के साथ काजोल ( Kajol ) भी अहम भूमिका में हैं। तान्हाजी ( Tanhaji ) फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्ध को दिखाया गया है। तान्हाजी अपने साम्राज्य को मुगलों से बचाकर भगवा रंग लहराते हैं। अजय देवगन शिवाजी की सेना के सुबेदार तान्हाजी मालसुरे का किरदार निभाते नजर आए हैं। काजोल ( Kajol ) तान्हाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में नजर आई हैं। वहीं फिल्म में सैफ अली खान ने विलेन के किरदार में सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया हैं।'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने अपने दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई जारी रखी है।