
आम तौर पर देखा गया है कि सेलिब्रिटीज के भाई-बहन उनकी पॉपुलैरिटी के आगे कुछ फीके पड़ जाते हैं लेकिन तापसी पन्नू की छोटी बहन शगुल पन्नू इसके बिल्कुल अलग है। वो मीडिया में काफी छाई रहती हैं।

शगुन की यह शोहरत तापसी के कारण नहीं बल्कि उनके खुद के कारण है। दोनों बहनों का प्यार इंस्टाग्राम पर खूब दिखता है।

पिंक, जुड़वा 2, जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनी चुकीं तापसी अपनी छोटी बहन शगुन के बेहद क्लोज हैं।

बता दें कि शगुन एक वेडिंग प्लानर हैं और मॉडलिंग भी करती हैं। वैसे उनको स्विमिंग का काफी शौक है और वह 2006 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। पंजाबी कुड़ी शगुन को खाने का भी शौक है और वह पिज्जा की दीवानी हैं। शगुन की तस्वीरें बताती हैं कि उनको सैर-सपाटे का भी बहुत शौक है।