
Tarun Tahiliani life story
फैशन और फिल्म इंडस्ट्री हमेशा से अपने कलाकारों के साथ ही अपने नए नए फैशन के लिए भी आकर्षक का केन्द्र रहती है। इन ड्रेसेस को डिजाइन खास लोग ही करते हैं। जिस तरह जौहरी को हीरे की पहचान होती है उसी तरह इनको भी स्टाइलिश कपड़ों की पहचान होती है। बारीक से बारीक चीजों से ये हमेशा कुछ ऐसा बना देते हैं कि लोगों की बस निगाहें उन पर टिक सी जाती हैं। लेकिन आप इन स्टाइलिश कपड़ों को पहनने वालों के तो जिन्दगी से तो वाकिफ होते हैं लेकिन जिनके हाथों से ये तैयार होती है क्या उनके बारें में आप जानते हैं। क्या लगता है आपको की उनके दिमाग में इस तरह के विचार आते कैसे हैं? क्या बचपन से ही वो फैशन डिजाइनर बनने की इच्छा रखते है? या फिर फैशन इंडस्ट्री की चका चौंध देखकर वो कुछ नया सिखते हैं। चलिए ये सभी बातें हम आपको समझाने की कोशिश करते हैं।
तरुण तहिलियानी भारत के जाने माने भारतीय फैशन डिजाइनर हैं। भारत में दुल्हनों के वो पंसदीदा डिजाइनर हैं।वजह है उनकी दुल्हन के कपड़ो की खासियत। उन्होंने अपनी पत्नी तहिलियानी के साथ 1987 में भारत की पहली बहु-डिजाइनर बुटीक की सह-स्थापना की और फिर उसके बाद 1990 में ताहिलियानी डिज़ाइन स्टूडियो बनाया।
तहलियानी का जन्म सिंधी परिवार में मुंबई में हुआ था। उनके पिता एडमिरल आरएच तहिलियानी भारतीय नौसेना में काम करते थे। पिता की देश भर में अलग अलग जगह पोस्टिंग के साथ ही उन्होंने पूरा भारत घूम लिया था। दिल्ली में सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ने के बाद वो अमेरिका चले गए थे। जहां उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की थी। उसके बाद १९८० में शादी करने के बाद वो देश वापस आ गए थे।
वापस आने के बाद उन्होंने कुछ वक्त तक अपने पारिवारिक बिजनेस को वक्त दिया और फिर १९८७ में उन्होंने भारत का पहला multi-designer boutique की शुरुआत की। उन्होंने १९९१ में FIT से पढ़ाई भी की है। तरुण के काम को दुनिया भर में पहचान तब मिली जब 1995 में जेमीमा खान ने तरुण का आउटफिट पहन इमरान खान से शादी की थी।
आज तकरीबन २५ साल बाद Tahiliani Design Studio का दिल्ली और मुम्बई दोनों ही जगह अपने STORES हैं। तरुण अपनी बहन टीना के साथ ये पूरा काम संभालते हैं। इसके साथ ही तरुण का नाम समाज सेवा के कई कामों से भी जुड़ा हुआ है।आज तरुण के आउटफिट बॉलीवु़ड में भी काफी पसंद किया जाता है।
Updated on:
16 Feb 2018 01:22 pm
Published on:
14 Feb 2018 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
