18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद-कृति समेत मौजूद हैं कई सितारे, जानिए किसने ली कितनी फीस

शाहिद कपूर और कृति सैनन अपनी आगामी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें पहली बार शाहिद और कृति की जोड़ी दिखाई देगी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Janardan Pandey

Feb 05, 2024

tbmauj.jpg

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के स्टार कास्ट की फीस

शाहिद कपूर और कृति सैनन अपनी आगामी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अमित जोशी और आराधना साह के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें पहली बार शाहिद और कृति की जोड़ी दिखाई देगी। आइए आज जानते हैं कि इस फिल्म के लिए शाहिद और कृति सहित तमाम स्टार कास्ट ने कितनी फीस ली है।

1. शाहिद कपूर
फिल्म में शाहिद मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जिसे रोबोट बनी कृति से प्यार हो जाता है। ऐसे में शाहिद ने इस फिल्म के लिए सभी सितारों से ज्यादा रकम ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद ने इसके लिए 25 करोड़ रुपये फीस ली है।

2. कृति सैनन
कृति फिल्म में सिफ्रा का किरदार निभा रही हैं। यह ऐसी पहली फिल्म है, जिसमें कृति रोबोट की भूमिका में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की। ऐसे में खबरें हैं कि उन्होंने इसके लिए 4 करोड़ फीस ली है।

3. धर्मेंद्र
धर्मेंद्र पिछले साल आई करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणबीर सिंह के दादा के किरदार में नजर आए थे। अब वह इस फिल्म में शाहिद के दादा की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अपने इस किरदार के लिए 70 लाख रुपये फीस ली है।

4. डिंपल कपाड़िया
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में डिंपल कपाड़िया भी हैं और वह शाहिद की मौसी बनी हैं। इस किरदार के लिए डिंपल ने सभी सितारों से सबसे कम 60 लाख रुपये फीस चार्ज की है।