गदर, हीरो और बार्डर जैसी फिल्मों में काम कर चुके सनी देओल सर इस मामले में माहिर हैं। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। साथ ही उनसे काफी कुछ सीखना भी चाहता हूं। मैं उनकी फिल्में देखते हुए ही बड़ा हुआ हूं। उनके अपोजिट काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। इस फिल्म में बहुत से नए पहलू भी जोड़े गए हैं, जो इसमें पहले नहीं देखे गए थे।' अभिनेता ने बताया,'मैं पांच भाषाओं में बनने वाली पांच अलग-अलग फिल्मों में हीरो के रूप में डेब्यू करने वाला हूं। इन भाषाओं में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मराठी फिल्में शामिल हैं। मेरी एक फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। मैं फिल्म 'उद्घर्षा' में एक्शन हीरो की भूमिका निभा रहा हूं जिसे नेशनल अवार्ड विजेता डायरेक्टर सुनील कुमार देसाई निर्देशित कर रहे हैं।