अर्चना और परमीत का मिलन बड़ा ही इंट्रेस्टिंग है, हुआ कुछ यूं था कि एक पार्टी में अर्चना जब मैगजीन पढ़ रही थीं, तब परमीत ने उनके हाथ से इसे छीन लिया था। वे किसी अन्य को इसमें कुछ बताने लगे। ये बात अर्चना को अपमानजनक लगी। बाद में परमीत ने उन्हें सॉरी बोला और पता चला कि ये उन्होंने जानबूझकर किया, ताकि उनके संपर्क में आ सकें। दोनों अपने एक कॉमन फ्रेंड के यहां एक पार्टी में मिले थे।